विजिलेंस ने जुटाए 700 करोड़ संपत्ति के सबूत
विजिलेंस ने जुटाए 700 करोड़ संपत्ति के सबूत
खबर खास, चंडीगढ़ :
आय से अधिक संपत्ति मामले में हिरासत में पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं। मजीठिया पर अब भ्रष्टाचार मामले में भी मुकदमा चलेगा। प्रदेश के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मजीठिया पर मुकदमा चलाने की मंजूरी भी दे दी है। यह अनुमति भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 19 के तहत दी गई है।
गौर रहे इससे पहले प्रदेश कैबिनेट ने आठ सिंतबर को इस पर सिफारिश भेजी थी। यह मामला प्रदेश की विजिलेंस ब्यूरों की ओर से दर्ज किया गया था। इसमें मजीठिया पर घोषित आय से लगभग 1200 फीसद अधिक संपत्ति अजिर्त करने का आरोप है। जांच एजेंसी के मुताबिक उन्होंने 700 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अवैध तरीके से जुटाई, जो कथित रूप से 2013 के ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ी 540 करोड़ की धनराशि के मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए अर्जित की गई।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0