अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने कई तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 10 अवैध पिस्तौल, 800 ग्राम अफीम और 102 जिंदा कारतूस भी जब्त; विदेशी हैंडलरों से संपर्क होने का खुलासा
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने कई तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 10 अवैध पिस्तौल, 800 ग्राम अफीम और 102 जिंदा कारतूस भी जब्त; विदेशी हैंडलरों से संपर्क होने का खुलासा
खबर खास | अमृतसर
अमृतसर: पंजाब में अवैध हथियारों और नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने कई तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 अवैध पिस्तौल, 38.962 किलोग्राम हेरोइन, 800 ग्राम अफीम और 102 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
इसके अलावा, जारी अभियान के तहत पुलिस ने 109 संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के दौरान आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये हैंडलर अवैध हथियारों की सप्लाई में मदद करते थे, जिन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाना था।
इस संबंध में अमृतसर जिले के घरिंडा, लोपोके और भिंडी सैदा पुलिस थानों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। जांच के दौरान तस्करी नेटवर्क के पिछले और आगे के संपर्कों का पता लगाने, अन्य सहयोगियों की पहचान करने और अवैध हथियारों व नशे के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026मियामी एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले दो विमानों की टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
November 16, 2026पंजाब में 10 लाख परिवारों को मिलेंगे नए राशन कार्ड, घर बैठे होगी डिलीवरी : CM मान
November 17, 2026
Comments 0