पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी की अगुवाई में लगा विशेष हेल्थ कैंप, सैकड़ों लोगों ने करवाई मुफ्त जांच
पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी की अगुवाई में लगा विशेष हेल्थ कैंप, सैकड़ों लोगों ने करवाई मुफ्त जांच
ख़बर ख़ास | चंडीगढ़
महिलाओं की सेहत को प्राथमिकता देते हुए वार्ड नंबर-34 के अंतर्गत सेक्टर-70 स्थित पार्क नंबर-32, MIG सुपर में एक विशेष हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। सोहाना हॉस्पिटल, पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी और MIG सुपर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से लगाए गए इस कैंप में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।
एसोसिएशन की फाइनेंस सेक्रेटरी श्रीमती गुरप्रीत कौर भुल्लर की पहल पर आयोजित इस कैंप में महिलाओं के लिए मैमोग्राफी स्क्रीनिंग, बोन डेंसिटी टेस्ट, ब्लड प्रेशर और शुगर जांच जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं। कैंप के दौरान 39 महिलाओं की मैमोग्राफी जांच की गई, जबकि 120 लोगों ने बोन डेंसिटी टेस्ट करवाया। इसके अलावा 70 से अधिक लोगों के ब्लड प्रेशर और शुगर स्तर की भी जांच की गई।
कैंप में मौजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान, हड्डियों की कमजोरी से बचाव और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर जांच और जागरूकता कई गंभीर बीमारियों को शुरुआती चरण में पकड़ने और उनका प्रभावी इलाज सुनिश्चित करने में मददगार साबित होती है।
इस अवसर पर पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य किसी भी स्वस्थ समाज की सबसे मजबूत नींव होता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे कैंप आयोजित करना बेहद जरूरी है ताकि लोगों को अपने घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।
पटवारी ने सोहाना हॉस्पिटल और MIG सुपर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से इलाके की महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला है। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश प्रकाश कंबोज सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कैंप में शामिल महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने और बीमारियों की समय रहते पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0