भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने रानी मुखर्जी की दमदार वापसी को बताया ‘इंसैन’
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने रानी मुखर्जी की दमदार वापसी को बताया ‘इंसैन’
ख़बर ख़ास, खेल :
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इन दिनों रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर से बेहद प्रभावित नजर आ रही हैं। ट्रेलर देखने के बाद हरमनप्रीत ने इसे ‘इंसैन’ बताते हुए महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर तेज़ और मिसाल कायम करने वाली सज़ा की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए न सिर्फ फिल्म की तारीफ की, बल्कि देश की पुलिस फोर्स को भी सलाम किया।
हरमनप्रीत कौर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “Love our police force who are always there to protect us every day. #Mardaani3 trailer is insane… can’t wait to watch the film.” उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। फैंस मान रहे हैं कि खेल जगत से जुड़ी एक बड़ी शख्सियत का इस मुद्दे पर खुलकर बोलना बेहद अहम है।
‘मर्दानी 3’ इस बार एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मुद्दे को उठाती है। फिल्म की कहानी 8-9 साल की उन मासूम बच्चियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश के अलग-अलग हिस्सों से किडनैप की जाती हैं, खासकर कमजोर और निम्न आय वर्ग से आने वाले परिवारों से। ट्रेलर में रानी मुखर्जी एक बार फिर सख्त, निडर और बेबाक पुलिस अफसर के किरदार में नज़र आ रही हैं।
इससे पहले ‘मर्दानी’ ने मानव तस्करी की कड़वी सच्चाई को उजागर किया था, जबकि ‘मर्दानी 2’ में एक सीरियल रेपिस्ट की विकृत मानसिकता और सिस्टम को चुनौती देने वाली सोच को दिखाया गया था। अब ‘मर्दानी 3’ समाज को झकझोर देने के लिए तैयार है।
फिल्म इंडस्ट्री से भी ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। करीना कपूर खान ने रानी को ‘डायनामाइट’ बताया, वहीं कैटरीना कैफ ने उन्हें ‘क्वीन’ कहकर सम्मान दिया। कियारा आडवाणी ने लिखा कि तीन दशकों के बाद भी रानी आज भी स्क्रीन पर राज कर रही हैं।
अभिराज मिनावाला के निर्देशन और आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है, और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0