निजी कंपनी में काम करने वाली 29 वर्षीय कर्मचारी की दर्दनाक हत्या; पुलिस रिश्ते और हत्या के कारणों की जांच में जुटी
निजी कंपनी में काम करने वाली 29 वर्षीय कर्मचारी की दर्दनाक हत्या; पुलिस रिश्ते और हत्या के कारणों की जांच में जुटी
ख़बर ख़ास | पंजाब
पंजाब के मोहाली जिले में एक निजी कंपनी के कार्यालय के भीतर 29 वर्षीय युवती की कथित तौर पर उसके पूर्व प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुदकुशी की भी कोशिश की। गंभीर रूप से घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मृतका की पहचान डिंपल के रूप में हुई है, जो फेज-11 स्थित एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक्स कंपनी में डिस्पैच टीम में कार्यरत थी। आरोपी हरजिंदर (34) भी उसी कंपनी में काम करता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन कुछ समय पहले उनका रिश्ता खत्म हो गया था। बताया जा रहा है कि ब्रेकअप के बाद आरोपी काफी नाराज और परेशान था।
यह घटना गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, हरजिंदर डिंपल के कार्यस्थल पर पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान डिंपल ने जान बचाने की कोशिश की और वहां से भागी, लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा और लगातार हमला करता रहा।
घटना के समय कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने युवती को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उन्हें भी डराने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल होने के कारण डिंपल मौके पर ही गिर गई। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर खुद पर भी हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद पुलिस ने कार्यालय को सील कर जांच शुरू कर दी है। मौके से सबूत जुटाए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। पुलिस परिजनों, सहकर्मियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह और दोनों के संबंधों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0