हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अनियमितताएं बरतने के आरोप में नूंह जिले के एक डिपो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और डिपो का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अनियमितताएं बरतने के आरोप में नूंह जिले के एक डिपो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और डिपो का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अनियमितताएं बरतने के आरोप में नूंह जिले के एक डिपो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और डिपो का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दिनों नूंह जिले के उपायुक्त को गांव देवला नंगली में राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कार्यालय ने विस्तृत जांच के लिए एक कमेटी गठित की। कमेटी ने गांव देवला नंगली जाकर डिपो धारक बीरसिंह के डिपो की भौतिक जांच की। कमेटी द्वारा जांच में धारक के स्टॉक में 39.94 क्विंटल गेहूं कम पाई गई। इसी तरह 10.45 क्विंटल बाजरा कम पाया गया। डिपो स्टॉक में 12 किलोग्राम चीनी अधिक पाई गई।
इस बारे में जानकारी साझा करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर ने बताया कि विभाग किसी भी तरह की अनियमितताएँ और गड़बड़ियों के विरुद्ध तुरंत एक्शन लेगा। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर अनियमितताएं बरतने के आरोप में जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कार्यालय के आदेश पर डिपो धारक बीरसिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इसके साथ ही विभाग ने गांव देवला नंगली के इस डिपो का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0