पेपर लीक विवाद के बाद नई तारीख घोषित; सीबीआई कर रही जांच
पेपर लीक विवाद के बाद नई तारीख घोषित; सीबीआई कर रही जांच
खबर खास | नई दिल्ली
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 की री-एग्जाम की नई तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अब यह परीक्षा पूरे देश में 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के चलते यह विवादों में आ गई थी।
इस कथित अनियमितता की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है। एनटीए ने पहले ही आश्वासन दिया था कि परीक्षा की संशोधित तारीख जल्द जारी की जाएगी और छात्रों से दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
नीट-यूजी देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला मिलता है।
संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए एनटीए ने कहा कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया है कि नीट-यूजी 2026 का री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट और सूचना माध्यमों पर ही भरोसा करें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0