प्रदेश में नशों के संपूर्ण खातमे के लिए चलायी जा रही मुहिम ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ के 37वें दिन, पंजाब पुलिस ने 337 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान प्रदेश भर में 37 एफआईआर दर्ज करने के बाद 54 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
प्रदेश में नशों के संपूर्ण खातमे के लिए चलायी जा रही मुहिम ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ के 37वें दिन, पंजाब पुलिस ने 337 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान प्रदेश भर में 37 एफआईआर दर्ज करने के बाद 54 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
दिनभर चले ऑपरेशन के दौरान 37 एफआईआर दर्ज, 411 ग्राम हेरोइन, 34 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद
66 गजटिड रैंक अधिकारियों की अगुवाई में 150 से अधिक पुलिस टीमों ने 364 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की: स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर प्रदेश में नशों के संपूर्ण खातमे के लिए चलायी जा रही मुहिम ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ के 37वें दिन, पंजाब पुलिस ने 337 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान प्रदेश भर में 37 एफआईआर दर्ज करने के बाद 54 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार, महज़ 37 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 5169 हो गई है।
पुलिस टीमों ने गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 411 ग्राम हेरोइन, 1617 नशीली गोलियां और 34400 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है। यह ऑपरेशन डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।
इस संबंध में विवरण साझा करते हुए स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 66 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की गिनती वाली 150 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की है और दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान 364 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0