दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान 90 एफआईआरज़ दर्ज, 959 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफ़ीम और 3.4 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद ‘डी-एडिकशन’ के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 76 व्यक्तियों को नशा मुक्ति का इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया
दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान 90 एफआईआरज़ दर्ज, 959 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफ़ीम और 3.4 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद ‘डी-एडिकशन’ के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 76 व्यक्तियों को नशा मुक्ति का इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए चलाई गई मुहिम ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ को लगातार 88वें दिन जारी रखते हुये पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर के 126 रेलवे स्टेशनों पर घेराबन्दी और तलाशी मुहिम चलाई। यह आपरेशन डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर सभी 28 पुलिस जिलों में चलाया गया।
इस राज्य स्तरीय आपरेशन की निजी तौर पर निगरानी कर रहे स्पैशल डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि इस आपरेशन को सफल बनाने के लिए सभी सीपीज़/ एसएसपीज़ को सुपरडैंट आफ पुलिस (एसपी) रैंक के अधिकारियों की निगरानी अधीन भारी पुलिस बल तैनात करने के लिए कहा गया था।
उन्होंने कहा कि राज्य भर के लगभग 126 रेलवे स्टेशनों पर चलाए गए इस आपरेशन के दौरान लगभग 1332 लोगों की जांच की गई। उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान पूछताछ के लिए 9 शक्की व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया गया।
इसके इलावा पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम जारी रखते हुये आज 530 स्थानों पर छापेमारी की जिसके चलते राज्य भर में 90 एफआईआरज़ दर्ज की गई और 141 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया। इससे 88 दिनों के अंदर गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों की कुल संख्या 14099 हो गई है।
स्पेशल डीजीपी ने बताया कि छापेमारी के नतीजे के तौर पर गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों के पास से 959 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफ़ीम और 3.4 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।
उन्होंने बताया कि 85 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1500 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 368 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की और दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान 592 शक्की व्यक्तियों की जांच की।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा व्यापक रणनीति तैयार की गई है और राज्य में से नशों की बुराई के ख़ात्मे तक ऐसे आपरेशन जारी रहेंगे।
स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवैंशन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के ‘डी-एडिकशन’ के हिस्से के तौर पर 76 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0