पंजाब पुलिस ने 90 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राज़ी किया
पंजाब पुलिस ने 90 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राज़ी किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए जारी जंग ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 138वें दिन पंजाब पुलिस ने 113 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 1.5 किलो हेरोइन, 5 किलो अफ़ीम और 31,237 नशीली गोलियाँ बरामद की हैं। इससे सिर्फ़ 138 दिनों के अंदर गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों की कुल संख्या 22,377 हो गई है।
यह ऑपरेशन डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाया गया।
स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 93 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 433 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 81 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 483 शक्की व्यक्तियों की भी जांच की है।
स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवेन्शन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिकशन’ के हिस्से के तौर पर आज 90 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0