विवरण सांझे करते हुये विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 88 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1400 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 479 स्थानों पर छापेमारी की।
विवरण सांझे करते हुये विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 88 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1400 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 479 स्थानों पर छापेमारी की।
नशा मुक्ति के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 89 व्यक्तियों को नशा मुक्ति इलाज के लिए किया राजी
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए शुरू की मुहिम ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ के 99वें दिन पंजाब पुलिस ने रविवार को 144 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से 6.7 किलोग्राम हेरोइन और 440 किलोग्राम भुक्की बरामद की। इससे सिर्फ़ 99 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 16,492 हो गई है।
यह कार्यवाही डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय की गई।
विवरण सांझे करते हुये विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 88 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1400 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 479 स्थानों पर छापेमारी की, जिस दौरान राज्य भर में 107 एफआईआरज़ दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 541 शक्की व्यक्तियों की भी जांच की है।
स्पैशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवेन्शन (ईडीपी) - लागू करने के साथ, पंजाब पुलिस ने ’नशा मुक्ति’ के हिस्से के तौर पर आज 89 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0