209 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 31,047 हो गई है।
209 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 31,047 हो गई है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 209वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 403 स्थानों पर छापेमारी की। इसके उपरांत पूरे प्रदेश में 56 एफआईआर दर्ज कर 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह 209 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 31,047 हो गई है।
इन छापों के नतीजे के तौर पर गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 854 ग्राम हेरोइन, 26 क्विंटल भुक्की, 21 किलो गांजा, 1688 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 4010 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार की ओर से नशों के विरुद्ध युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है।
इस ऑपरेशन के दौरान 75 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 403 स्थानों पर छापेमारी की। आगे बताया गया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 444 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, नशा छुड़ाना और रोकथाम (ई.डी.पी.) - लागू की है। इसी रणनीति के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 38 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0