'डी-एडिक्शन' के तहत पंजाब पुलिस ने 100 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार हेतु किया तैयार
'डी-एडिक्शन' के तहत पंजाब पुलिस ने 100 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार हेतु किया तैयार
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशानिर्देशों पर पंजाब से नशीले पदार्थों के समूल उन्मूलन हेतु चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को आज 137वां दिन पूर्ण हुआ। इस दौरान पंजाब पुलिस ने 116 नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 532 ग्राम हेरोइन, 51 किलो भुक्की और 39,570 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इस प्रकार, अब तक कुल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 22,226 हो गई है।
यह राज्यव्यापी ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के निर्देशों पर पंजाब के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया।
विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 80 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों की 180 से अधिक टीमों ने राज्यभर में 386 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके तहत 81 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 405 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
विशेष डीजीपी ने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा नशे के उन्मूलन हेतु तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), पुनर्वास (डी-एडिकेशन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) अपनाई गई है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिक्शन’ के तहत आज 100 व्यक्तियों को नशा मुक्ति व पुनर्वास उपचार हेतु तैयार किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0