नशा मुक्ति प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 35 व्यक्तियों को नशा छोड़ने के उपचार के लिए किया राज़ी
नशा मुक्ति प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 35 व्यक्तियों को नशा छोड़ने के उपचार के लिए किया राज़ी
खबर खास, चंडीगढ़ :
प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए “नशों के विरुद्ध युद्ध” के 302वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 351 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्यभर में 81 एफआईआर दर्ज कर 97 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 302 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 42,203 हो गई है।
इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 3 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 1.4 किलो गांजा, 21 किलो भुक्की, 557 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 16,910 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
इस अभियान के दौरान 71 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों की 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 351 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 348 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए त्रि-आयामी रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—लागू की है। इस रणनीति के तहत आज पंजाब पुलिस ने 35 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास का उपचार लेने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0