सिक्किम में रविवार देर शाम एक आर्मी कैंप भारी बारिश के बाद भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई जबकि चार लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है। वहीं, छह जवान अभी भी लापता बताए जा रहे हैं और तलाशी अभियान जारी है।

खबर खास, नई दिल्ली :

सोमवार को इस हादसे की जानकारी देते हुए सेना ने बताया कि मारे गए जवानों की पहचान हवलदार लखबिंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखाड़ा के रूप में हुई है।
सिक्किम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक 37 लोगों की जान गई है। इसमें असम में 10, अरुणाचल प्रदेश में 9, मिजोरम में 5 और मेघालय में 6 मौतें शामिल हैं।
गौरतलब है कि सिक्किम में अक्टूबर, 2023 को बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने से 18 लोगों की मौत हो गई थी। कम से कम 98 लोग लापता हो गए थे, जिसमें सेना के 22 जवान शामिल थे। इनका कुछ पता नहीं चल पाया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0