कहा, बड़ी पार्टियों में चुनाव लड़ने के लिए चाहिए पैसा
कहा, बड़ी पार्टियों में चुनाव लड़ने के लिए चाहिए पैसा
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डा.नवजोत कौर सिद्धू ने चुनाव लड़ने को लेकर चंडीगढ़ में बड़ा ऐलान किया है। यहां प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में डा. नवजोत ने साफ कर दिया कि वह 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव भारतीय राट्रवादी पार्टी की ओर से लड़ेंगी। इससे पूर्व सुबह अपने सोशल मीडिया पर इस संबंध में पोस्ट डालकर इस बाबत जानकारी साझा की।
गौर रहे कि बीते रोज उन्होंने नई दिल्ली की नौ साल पुरानी भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का पोस्टर शेयर भी किया था। चंडीगढ़ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने बड़ी पार्टियों से चुनाव लड़ने के लिए पैसे की जरूरत की बात कही और कहा कि वह पैसे क्यों देंगी? कहा, यह पैसा वह दूसरे काम में लगाएंगी। हालांकि उन्होंने दावा किया कि उन्हें विदेश से भी कई लोगों के फोन आ रहे हैं जो उन्हें समर्थन देने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
नवजोत ने कहा कि यदि उनकी सरकार बनी तो मंत्रियों को एक महीने में रिपोर्ट देनी होगी। इसके अलावा कैबिनेट में सिर्फ अनुभवी लोगों को जगह मिलेगी और उनकी पार्टी का मुख्य केंद्र किसान ही होंगे।
नवजोत ने कहा कि उनकी पार्टी उसे व्यक्ति को ही संबंधित विभाग देगी, जिसे उसकी जानकारी होगी। उन्होंने किसानों को अफीम की खेती करने की अनुमति जैसी बात भी कही। नवजोत ने कहा कि आज हर घर में टेंशन है। साइकोलॉजी के इतने डॉक्टर उपलब्ध नहीं है इसलिए हम काउंसलिंग की व्यवस्था करेंगे ताकि कोई भी बच्चा डिप्रेशन में ना आए।
उन्होंने कहा कि हम ड्रग की समस्या को दूर करने की बात करते हैं लेकिन उसका कोई अल्टरनेट नहीं दे रहे हैं। ड्रग को दूर नहीं किया जा सकता। इसके लिए पहले अल्टरनेट देना पड़ेगा ताकि युवा इसके लिए गुमराह ना हों। मुझे खुद डॉक्टर ने कैंसर के लिए दवाई दी थी लेकिन मैं आज भी वह दूसरी दवाई खा रही हूं, जिसमें कच्ची हल्दी शामिल है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0