ई-स्कूटर की बैटरी चार्जिंग के दौरान विस्फोट से आग लगने की आशंका, बिल्डिंग मालिक हिरासत में
ई-स्कूटर की बैटरी चार्जिंग के दौरान विस्फोट से आग लगने की आशंका, बिल्डिंग मालिक हिरासत में
खबर खास | नोएडा
नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मामूरा इलाके में बुधवार सुबह एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे और एक युवती समेत दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ।
मृतकों में 22 वर्षीय नेहा श्रीवास्तव, जो बिहार की रहने वाली थीं, की पहचान हो चुकी है। वहीं दूसरे मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग इमारत के बेसमेंट में चार्जिंग पर लगे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में विस्फोट होने के बाद लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। बेसमेंट में खड़ी 30 से 40 मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
दमकल विभाग और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद इमारत में फंसे करीब 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। निचली मंजिलों पर रहने वाले लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को पड़ोसी इमारतों की छतों के बीच सीढ़ियां लगाकर सुरक्षित निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हालांकि, संकरी गलियों और भारी ट्रैफिक के कारण दमकल वाहनों को मुख्य सड़क पर ही रोकना पड़ा और वहां से पाइपों के जरिए आग बुझाने का कार्य किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
पुलिस ने इमारत के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस इमारत में लगभग 60 कमरे थे, जिनमें बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग और उनके परिवार रहते थे।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन आग लगने के सटीक कारणों के साथ-साथ इमारत में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की भी जांच कर रहे हैं
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0