चंडीगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण स्कूलों में चल रहे समर कैंप के दौरान आउटडोर गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग  (सीसीपीसीआर) ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा है।