कहा, पूर्ववर्ती सरकारों का देश के विकास के लिए नहीं था कोई स्पष्ट एजेंडा विकसित भारत के संकल्प में दिल्ली और हरियाणा निभाएंगे अहम भूमिका – रेखा गुप्ता
कहा, पूर्ववर्ती सरकारों का देश के विकास के लिए नहीं था कोई स्पष्ट एजेंडा विकसित भारत के संकल्प में दिल्ली और हरियाणा निभाएंगे अहम भूमिका – रेखा गुप्ता
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है। 2014 के बाद भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' संकल्प में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाते हुए केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढेगा।
मुख्यमंत्री आज जिला जींद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अग्रसेन धर्मशाला का उद्घाटन तथा नंदी एवं कामधेनु गौशाला का भूमि पूजन किया। उन्होंने धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री का यह दृढ़ विश्वास रहा है कि भारत एक दिन आर्थिक महाशक्ति बनेगा, और आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई है, विकास की यह यात्रा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही संभव हो सकी है और आने वाले समय में निश्चित तौर पर भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
पूर्ववर्ती सरकारों का देश के विकास के लिए नहीं था कोई स्पष्ट एजेंडा
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों के पास देश के विकास का कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं था, वे कुछ और ही एजेंडे पर काम करते थे। जबकि आज की सरकार का एकमात्र लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' संकल्प में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान करेगा।
महाराजा अग्रसेन को नमन करते हुए सैनी ने कहा कि अग्रसेन धर्मशाला का निर्माण केवल सीमेंट-कंकरीट से बनी एक इमारत नहीं है, यह महाराजा अग्रसेन जी के उन महान आदर्शों और सिद्धांतों का जीता-जागता प्रतीक है, जिन्होंने हजारों वर्ष पूर्व समाज को एक नई दिशा दी थी। महाराजा अग्रसेन जी धर्म, सेवा व समरसता के सच्चे ध्वजवाहक थे। उन्होने 'एक ईंट और एक रुपया' का जो सिद्धांत दिया, वह समाजवाद और सामाजिक समरसता का दुनिया का सबसे पहला और सबसे सफल सूत्र था। उन्होंने सिखाया कि समाज किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि सबके सहयोग और सबके साथ से बनता है। उन्होंने हमें सिखाया कि समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति की चिंता करना ही सच्चा राजधर्म है।
उन्होंने कहा कि यह धर्मशाला सर्व समाज की धरोहर है और यह सामाजिक समरसता का केंद्र बनेगी। उन्होंने अग्रवाल समाज के सभी दानदाताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ता को साधुवाद देते हुए कहा कि आपकी यह सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
सैनी ने कहा कि हरियाणा की बेटी, रेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव नंदगढ़ आई हैं, वे पूरे हरियाणावासियों की ओर से उन्हें जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने रेखा गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुप्ता साधारण परिवार से संबंध रखती हैं, और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा के साथ जुड़कर जनसेवा का कार्य कर रही हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0