कहा, यह पहल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की भावना के अनुरूप खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम
कहा, यह पहल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की भावना के अनुरूप खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब सरकार द्वारा घोषित ‘मेरी रसोई’ योजना के अंतर्गत 40 लाख परिवारों को निःशुल्क राशन किट प्रदान करने के निर्णय का स्वागत करते हुए पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय दत्त ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की भावना के अनुरूप खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय कदम है।
उन्होंने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र लाभार्थियों को उनका खाद्य अधिकार समय पर और उचित गुणवत्ता के साथ प्राप्त हो। इस संदर्भ में ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत तिमाही आधार पर दी जाने वाली राशन किटें राज्य में पोषण स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।
उन्होनें जानकारी दी कि योजना के अनुसार प्रत्येक पात्र परिवार को दो किलोग्राम दाल, दो किलोग्राम चीनी, एक किलोग्राम नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर तथा एक लीटर सरसों का तेल प्रदान किया जाएगा। ये किटें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत वितरित की जा रही गेहूं से अलग होंगी।
उन्होंने कहा कि आयोग इस योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर निगरानी रखेगा ताकि वितरण प्रणाली पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेह बनी रहे। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण एवं वितरण के दौरान निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है, और आयोग इस संबंध में संबंधित विभागों के साथ समन्वय करेगा।
उन्होंने आगे कहा कहा कि इस प्रकार की पहल से राज्य में खाद्य सुरक्षा प्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी तथा पात्र परिवारों को पोषणयुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पंजाब राज्य खाद्य आयोग नागरिकों के खाद्य अधिकारों की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0