प्रिंसिपल द्वारा डीपीई अध्यापक जोरिंदर सिंह के लिए जातिसूचक शब्दावली का प्रयोग किया गया था।
प्रिंसिपल द्वारा डीपीई अध्यापक जोरिंदर सिंह के लिए जातिसूचक शब्दावली का प्रयोग किया गया था।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग यानि पीएसएससीसी ने आज पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र जारी करते हुए सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरादपुरा, जिला अमृतसर की प्रिंसिपल रेखा महाजन को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि प्रिंसिपल रेखा महाजन द्वारा डी.पी.ई. अध्यापक जोरिंदर सिंह के लिए जातिसूचक शब्दावली का प्रयोग किया गया था। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा गठित दो सदस्यीय कमेटी द्वारा भी रेखा महाजन के खिलाफ शिकायत को सही पाया गया था।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के सचिव को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं और 29 जनवरी 2026 को केस संबंधी डायरेक्टर सेकेंडरी शिक्षा विभाग से व्यक्तिगत पेशी के दौरान रिपोर्ट मांगी गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0