सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के लगभग 2 लाख 25 हजार बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के लगभग 2 लाख 25 हजार बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।
कहा, मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार बेसहारा बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
खबर खास, चंडीगढ़ :
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के लगभग 2 लाख 25 हजार बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।
इस संबंध में और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के 2 लाख 25 हजार बेसहारा बच्चों को 367.59 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बेसहारा बच्चों के कल्याण के लिए चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 377.00 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। इस राशि में से 367.59 करोड़ रुपये बेसहारा बच्चों पर खर्च किए जा चुके हैं।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस सपने को साकार करने के लिए राज्य के बेसहारा बच्चों के कल्याण और उनके समग्र विकास हेतु निरंतर वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जो इस दिशा में एक बड़ा कदम है।
डॉ. बलजीत कौर ने विभाग के अधिकारियों से अपील की कि इन योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए ताकि अधिक से अधिक बच्चों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0