उनके नौ ठिकानों, एपलीयू व गुरुग्राम पहुंची ईडी, जांच जारी
उनके नौ ठिकानों, एपलीयू व गुरुग्राम पहुंची ईडी, जांच जारी
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब में विस चुनाव से पहले आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के नौ ठिकानों पर आज, बुधवार को ईडी ने दबिश दी। सुबह सात बजे दिल्ली से ईडी की टीमें उनके जालंधर स्थित घर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और गुरुग्राम समेत अन्य ठिकानों पर पहुंची। घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है और उसे अशोक मित्तल और उनके बेटे से जोड़ कर देखा जा रहा है।
करीब 12 दिन पहले आप ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया कर अशोक मित्तल को उपनेता बनाया गया। अशोक पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे।
इस रेड के बाद आप नेताओं ने भाजपा को घेरा। सीएम मान ने सोशल मीडिया पर लिखा ' भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ईडी की रेड.. टिपिकल मोदी स्टाइल..। हम वो पत्ते नहीं, जो शाख से टूट कर गिर जाएंगे। आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहे।'
वहीं, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि अशोक मित्तल पर ईडी रेड के पीछे राघव चड्ढा है। हालांकि राघव चड्ढा ने इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
वहीं, आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा' मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे।
सिसोदिया ने कहा- चुनाव से पहले फौज का पहला दस्ता भेजा'
इसे लेकर आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब भी किसी राज्य में चुनाव होता है तो मोदी अपनी चुनावी फौज का पहला दस्ता भेजते हैं- ईडी और सीबीआई का। रेड करने का ड्रामा चलता है। फिर दंगे भड़काने वाली फौज जाती है। इसके बाद अमित शाह और मोदी के दौरे होते हैं। लेकिन मोदी ध्यान रखियेगा। ये पंजाब है। यहां बाबा साहेब और भगत सिंह से नफरत करने वालों की दाल नहीं गलने वाली।
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जहां-जहां चुनाव होता है भाजपा अपनी एजेंसियों को पहले भेज देती है। पंजाब चुनाव से पहले राज्यसभा में आप के उपनेता अशोक मित्तल के घर ईडी की छापेमारी उसी की एक शुरुआत है। इस खेल से कोई फायदा नही। पंजाब में बीजेपी बुरी तरह हारेगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0