पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज सुनाम ऊधम सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में लगभग 4.21 करोड़ रुपये की नई जल आपूर्ति परियोजनाएं ग्रामीणों को समर्पित कीं।
पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज सुनाम ऊधम सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में लगभग 4.21 करोड़ रुपये की नई जल आपूर्ति परियोजनाएं ग्रामीणों को समर्पित कीं।
पिछले साल जिला संगरूर के 37 गांवों में जलापूर्ति योजनाओं के लिए 25.61 करोड़ रुपये मंजूर किये
मुंडियां ने 3 गांवों में 4.21 करोड़ की लागत वाली जल आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन किया
खबर खास, सुनाम ऊधम सिंह वाला/ चंडीगढ़ :
पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज सुनाम ऊधम सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में लगभग 4.21 करोड़ रुपये की नई जल आपूर्ति परियोजनाएं ग्रामीणों को समर्पित कीं।
इस अवसर पर मुंडियां ने गांवों के निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के लोगों के घरों में पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए सभी उचित कदम उठाने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद ये योजनाएं सफ़लता से लागू की जा रही है।उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग द्वारा योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के 144 गांवों में नई जल आपूर्ति योजनाओं के निर्माण के लिए पंजाब सरकार से 160 करोड़ रुपये का अनुरोध किया गया है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत पिछले एक साल में जिला संगरूर के 37 गांवों में जल आपूर्ति योजनाओं के लिए 25.61 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे 87 हजार 53 ग्रामीणों को शुद्ध पीने योग्य पानी की आपूर्ति की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि संगरूर जिले के 24 गांवों में जल आपूर्ति योजनाओं के निर्माण के लिए 28.32 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूरी के अधीन हैं।
कैबिनेट मंत्री ने 4.21 करोड़ रुपये की लागत से बिशनपुरा अकालगढ़, तोलेवाल और गांव ढडरियां में जल आपूर्ति योजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि इन योजनाओं पर पानी की टंकियां, ट्यूबवेल, 29 किलोमीटर नई पाइपलाइन और सौर प्रणाली स्थापित की गई है, जिससे 7218 ग्रामीणों को मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से प्रारंभ कर दी गई है।
मुंडियां ने कहा कि हल्का सुनाम से विधायक और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, जो आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, सुनाम हलके के कायाकल्प के लिए बेहतरीन प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री अमन अरोड़ा ने इन गांवों में लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए नई जल आपूर्ति योजनाएं शुरू की थीं, जिनमें से आज तीन नई पानी की टंकियों का निर्माण कर लोगों को समर्पित कर दिया गया है ।
इस अवसर पर अन्यों के अलावा चीफ इंजिनियर जेजे गोयल, एस.ई मनोज मल्होत्रा, एसडीएम चरणजोत सिंह वालिया, एक्सियन जल आपूर्ति एवं स्वच्छता हनी गुप्ता और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0