इस हादसे में 21 घायल, इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल, शरीर में घुसे कांच
इस हादसे में 21 घायल, इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल, शरीर में घुसे कांच
खबर खास, फतेहगढ़ साहिब/खन्ना :
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस बिजली से टकराकर पलट गई। इससे बस में करंट आने से बस में सवार आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि बच्चों और महिलाओं समेत 21 श्रद्धालु घायल हो गए। मृतकों में सगे भाई भी शामिल हैं। हादसे के वक्त बस में 40 लोग सवार थे जो श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित बैसाखी मेले से लौट रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डा. शुभम अग्रवाल ने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 14 अप्रेल को श्री आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेला लगा था। इसी में हिस्सा लेने के लिए फतेहगढ़ साहिब से श्रद्धालुओं से भरी बस श्री आनंदपुर साहिब गई थी। दिन में मेले में शिरकत करने के बाद वह रात करीबन नौ-दस बजे लौट रहे थे तो उनकी बस हिम्मतपुरा पहुंची। इस दौरान बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद बस अनियंत्रित हो गई। बस बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। इसके बाद बस में हलका करंट आ गया और बस पलट गई। बस पलटते ही सवारियां एक-दूसरे के ऊपर गिर गई। कई लोगों को हाथ-पैर और सिर पर गंभीर चोट लगी। कईयों के शरीर में खिड़की के कांच टूटकर शरीर में घुस गए। इसके चलते आठ लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में गांव मैण माजरी के रहने वाले जगविंदर सिंह, गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी इकबाल सिंह, लखबीर सिंह, हरवीर सिंह, परदीप कौर और रणजीत कौर की मौत हो गई। इसके साथ कज्जल माजरा गांव के कुलविंदर सिंह की भी जान चली गई। लखबीर सिंह और हरवीर सिंह सगे भाई थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0