पूर्व मंत्री परगट सिंह ने दी प्रतिक्रिया कहा, सेंसेक्स का गिरना खराब बजट के संकेत, कोई लॉन्ग टर्म प्लानिंग नहीं परगट का आरोप- प्रधानमंत्री मोदी पंजाब में सिर्फ वोटों का ध्रुवीकरण करने आए थे
पूर्व मंत्री परगट सिंह ने दी प्रतिक्रिया कहा, सेंसेक्स का गिरना खराब बजट के संकेत, कोई लॉन्ग टर्म प्लानिंग नहीं परगट का आरोप- प्रधानमंत्री मोदी पंजाब में सिर्फ वोटों का ध्रुवीकरण करने आए थे
खबर खास, चंडीगढ़ :
पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने रविवार को रखे गए केंद्रीय बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के लिए ‘ब्लैंक’, देश के लिए ‘विजनलैस’ बजट है। क्योंकि इसमें हर बार की तरह पंजाब को पूरी तरह इग्नोर किया गया है।
पंजाब को इग्नोर किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए परगट सिंह ने कहा कि बजट-2026 में ऐसा कुछ भी नहीं है जो देश के विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया हो। कोई लॉन्ग टर्म प्लानिंग नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम से भी आम बजट है।
परगट सिंह ने कहा कि सबसे बड़ा रिएक्शन मार्किट करती है और बजट के बाद सेंसेक्स का 2200 प्वाइंट तक गिरना, बजट के विजनलैस होने का संकेत है। सेंसेक्स इतना तभी गिरता है, जब कहीं कोई एमरजेंसी हो या फिर विश्वस्तर पर युद्ध चल रहा हो।
उन्होंने कहा कि बजट के दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के दौरे पर आए जरूर, लेकिन उसके बावजूद पंजाब के लिए कुछ भी नहीं दिया गया। वह देश के अन्य राज्य की तरह ही पंजाब में भी वोटों का ध्रुवीकरण (पॉलराइजेशन) करने आए थे।
वहीं पंजाब के किसानों और खेतीबाड़ी के लिए कुछ नहीं रखा गया। बाढ़ के बाद पंजाब को अच्छे पैकेज की जरूरत थी, जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इतना ही नहीं राज्य के लिए कोई लंबे समय की योजना तक नहीं घोषित की गई, जोकि निंदनीय है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0