आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने पंजाब के जल संसाधनों को लूटने के निरंतर प्रयासों के लिए भाजपा नीत हरियाणा सरकार की कड़ी आलोचना की है। कंग ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार द्वारा पंजाब से और अधिक पानी लेने की रची जा रही साजिश की ओर इशारा किया और कहा कि पंजाब पहले से ही पानी की गंभीर कमी से जूझ रहा है। इसलिए यह प्रयास बिल्कुल अस्वीकार्य है।