पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन पवन कुमार हंस ने आज चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत की उपस्थिति में अपने पद का कार्यभार संभाल लिया।
पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन पवन कुमार हंस ने आज चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत की उपस्थिति में अपने पद का कार्यभार संभाल लिया।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन पवन कुमार हंस ने आज चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत की उपस्थिति में अपने पद का कार्यभार संभाल लिया।
कैबिनेट मंत्री ने वाइस चेयरमैन पवन कुमार हंस को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनकी अगुवाई में बोर्ड नई ऊंचाइयों को छुएगा। भगत ने वाइस चेयरमैन को उनके हर प्रयास में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।
वाइस चेयरमैन ने पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि खादी बोर्ड एक महत्वपूर्ण संस्था है, जो खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के हर संभव प्रयास करेगा। साथ ही, बोर्ड के कार्यों को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय कौल, काला प्रधान, बाबा राज कुमार के अलावा सुदर्शन, धर्मिंदर कुमार, सनी हंस, आर्यन, ईशु गिल और पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी उपस्थित थे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0