बीजेपी पर लोकतंत्र कमजोर करने, राज्यसभा सीटों और पंजाब के अधिकारों को लेकर साधा निशाना
बीजेपी पर लोकतंत्र कमजोर करने, राज्यसभा सीटों और पंजाब के अधिकारों को लेकर साधा निशाना
ख़बर ख़ास | नई दिल्ली
नई दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में आम आदमी पार्टी (एएपी) के पंजाब के विधायकों के साथ हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि चार साल के शासन के बाद भी पंजाब में “प्रो-इंकंबेंसी” का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और लोग खुले तौर पर सरकार के कामकाज की सराहना कर रहे हैं।
केजरीवाल ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 44,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से बड़ी संख्या में सड़कें पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा गांवों में खेल के मैदानों का तेजी से विकास किया जा रहा है, जिससे युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली, ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और महिलाओं को आर्थिक सहायता जैसी योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
बीजेपी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि वह देश में लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। उन्होंने एजेंसियों के दुरुपयोग, वोटों में हेरफेर और राजनीतिक दलों को तोड़ने जैसे आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब की छह राज्यसभा सीटें “चोरी” की गई हैं, जिसका जवाब जनता आने वाले चुनावों में देगी।
केजरीवाल ने पौराणिक संदर्भ देते हुए कहा कि जैसे अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा पंजाब में रोका गया था, वैसे ही आगामी चुनावों में पंजाब की जनता बीजेपी के “विजय रथ” को रोक देगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बीजेपी सत्ता में आती है तो पंजाब के पानी, चंडीगढ़ और पंजाब यूनिवर्सिटी जैसे मुद्दों पर समझौता किया जा सकता है और कृषि कानूनों को फिर से लागू किया जा सकता है।
उन्होंने पार्टी नेताओं से जनता के बीच जाकर संवाद बढ़ाने की अपील की और विश्वास जताया कि पंजाब आगामी चुनावों में लोकतंत्र की रक्षा में अहम भूमिका निभाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0