कहा, पंजाब सरकार बागवानी को प्रोत्साहित करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध
कहा, पंजाब सरकार बागवानी को प्रोत्साहित करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों को पारंपरिक खेती से बागवानी की ओर प्रेरित करने और उनकी आय बढ़ाने के लिए तेज़ी से काम कर रही है, जिससे बागवानी और अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बन रही है। पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि ₹2 लाख की लागत वाले छोटे मशरूम उत्पादन यूनिट स्थापित करने के लिए राज्य सरकार किसानों को ₹80,000 तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है।
इस संबंध में अधिक जानकारी साझा करते हुए बागवानी मंत्री ने कहा कि किसान मशरूम की खेती में कम निवेश करके अधिक मुनाफ़ा कमा सकते हैं और इसके लिए कम भूमि तथा कम पानी की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि एक छोटा मशरूम यूनिट सामान्यतः लगभग 200 वर्ग फुट क्षेत्र में स्थापित किया जा सकता है। पंजाब के बागवानी विभाग द्वारा इस परियोजना के लिए ₹2 लाख की लागत पर 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है।
सब्सिडी प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बागवानी मंत्री ने कहा कि इस कार्य में रुचि रखने वाले किसान अपने नज़दीकी ज़िला बागवानी अधिकारी से संपर्क कर योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवा सकते हैं। किसानों को आधार कार्ड, भूमि से संबंधित जानकारी, बैंक खाते का विवरण और फोटोग्राफ जमा करवाने होंगे। विभाग द्वारा किसानों को तकनीकी सहायता से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जाती है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0