कहा, हाेशियारपुर के इन युवाओं ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर किया था संपर्क, छह महीनों से फंसे थे इराक में गुरुवार को लौटेंगे भारत
कहा, हाेशियारपुर के इन युवाओं ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर किया था संपर्क, छह महीनों से फंसे थे इराक में गुरुवार को लौटेंगे भारत
खबर खास, चंडीगढ़ :
इराक में पिछले छह महीनें से फंसे चार पंजाबियों के लिए पंजाब सरकार रौशनी की किरण साबित हुई है। सरकार के विशेष प्रयास से इन युवाओं की सकुशल स्वदेश वापसी संभव हो पाई है। इस बारे में पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने यहां जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला तब आया जब होशियारपुर जिले के चार पंजाबी युवाओं ने उनके व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से संपर्क किया। ये युवक पिछले लगभग छह महीनों से इराक में फंसे हुए थे। उनके साथ दुर्व्यवहार हो रहा था और उन्होंने अपनी सेहत और सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए भारत लौटने की इच्छा प्रकट की थी।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संजीव अरोड़ा पंजाबी युवाओं की सहायता के लिए आगे आए और उन्होंने भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्रीश्री एस. जयशंकर और इराक स्थित भारतीय दूतावास से आग्रह किया कि इन चार भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि ये चारों भारतीय नागरिक गुरप्रीत सिंह, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह और अमरजीत सिंह आज इराक से भारत लौट रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0