सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य में दिव्यांगजन के कल्याण के लिए 437.15 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य में दिव्यांगजन के कल्याण के लिए 437.15 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।
चालू वित्तीय वर्ष के दौरान सरकार द्वारा 461.50 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया
खबर खास, चंडीगढ़ :
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य में दिव्यांगजन के कल्याण के लिए 437.15 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस योजना के तहत लगभग 2 लाख 71 हजार लाभार्थियों को कवर किया गया है। इन लाभार्थियों को विभाग द्वारा 437.15 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है।
डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहा कि दिव्यांगजन के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 461.50 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि दिव्यांगजन के लिए चलाई जा रही योजना के योग्य लाभार्थियों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों से यह भी अपील की कि सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0