जानवरों के साथ मानवीय और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार द्वारा पंजाब पशु कल्याण बोर्ड के अधीन सभी डॉग ब्रीडरों, पैट्ट शॉप्स और पशु कल्याण संस्थाओं की अनिवार्य रजिस्ट्रेशन करवाने का ऐलान किया गया है।

राज्य में जानवरों के प्रति मानवीय और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने तथा जिम्मेदार ब्रीडिंग अभ्यासों को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया कदम: खुडि्डयां
खबर खास, चंडीगढ़ :
जानवरों के साथ मानवीय और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार द्वारा पंजाब पशु कल्याण बोर्ड के अधीन सभी डॉग ब्रीडरों, पैट्ट शॉप्स और पशु कल्याण संस्थाओं की अनिवार्य रजिस्ट्रेशन करवाने का ऐलान किया गया है।
यह फैसला पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की अगुवाई में पंजाब पशु कल्याण बोर्ड की बैठक में लिया गया। यह बैठक पशुधन परिसर, सेक्टर-68, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में हुई।
खुड्डियां ने कहा कि डॉग ब्रीडर्स और पैट्ट शॉप्स को जानवरों पर अत्याचार रोकने के लिए (डॉग ब्रीडिंग और मार्केटिंग) नियम 2016 के तहत रजिस्टर किया जाएगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य जानवरों के प्रति होने वाले गैर-संवेदनशील और अमानवीय व्यवहार को रोकना और प्रदेश में जिम्मेदार ब्रीडिंग प्रथाओं को प्रोत्साहित करना है।
पशुपालन मंत्री ने बताया कि बोर्ड द्वारा ब्रीडर्स और पैट्ट शॉप्स की गतिविधियों की निगरानी रखी जाएगी और उन्हें नियंत्रित किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे जानवरों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्रोत्साहित करने वाले सभी मानकों का पालन करते हों। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जानवरों को अमानवीय व्यवहार का सामना न करना पड़े, उन्हें उचित देखभाल प्रदान की जाए और उनकी अधिक ब्रीडिंग न की जाए। उन्होंने बताया कि यह कुत्तों और बिल्लियों सहित पालतू जानवरों की मार्केटिंग में नैतिक प्रथाओं को भी प्रोत्साहित करेगा।
खुड्डियां ने बोर्ड के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों से पैट्ट शॉप्स के मालिकों और ब्रीडर्स को जानवरों की उचित देखभाल तथा जानवरों की भलाई के साथ-साथ संबंधित नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए भी कहा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0