स्पीकर ने कहा कि साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने न केवल सिख समुदाय के लिए, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए भाईचारे, समानता और धर्मनिरपेक्षता के आदर्शों का वैश्विक स्तर पर प्रचार किया।
स्पीकर ने कहा कि साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने न केवल सिख समुदाय के लिए, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए भाईचारे, समानता और धर्मनिरपेक्षता के आदर्शों का वैश्विक स्तर पर प्रचार किया।
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज साहिबज़ादों, माता गुजरी जी तथा साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करते हुए 16वीं पंजाब विधानसभा के 11वें विशेष सत्र की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने अत्याचारी मुगल शासकों के ज़ुल्मों से सिख धर्म और मानवता की रक्षा के लिए गुरु साहिब एवं उनके साहिबज़ादों द्वारा दी गई अतुलनीय और लासानी शहादत को याद किया।
स्पीकर ने कहा कि साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने न केवल सिख समुदाय के लिए, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए भाईचारे, समानता और धर्मनिरपेक्षता के आदर्शों का वैश्विक स्तर पर प्रचार किया। उन्होंने मानवाधिकारों की रक्षा के लिए जो अद्वितीय बलिदान दिया, वह सदैव इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी लासानी शहादत का उदाहरण विश्व इतिहास में कहीं भी नहीं मिलता।
विधानसभा सत्र के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक स मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, बसपा विधायक स नछत्तर पाल, अजाद विधायक स राणा इंदर प्रताप सिंह, शिरोमणि अकाली दल के विधायक स मनप्रीत सिंह इयाली तथा कांग्रेस विधायक स राणा गुरजीत सिंह ने भी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी एवं उनके साहिबज़ादों को श्रद्धा एवं सम्मान सहित हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0