मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब विधानसभा ने आज पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुईं प्रतिष्ठित हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब विधानसभा ने आज पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुईं प्रतिष्ठित हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
चंडीगढ़, अगस्त 3
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब विधानसभा ने आज पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुईं प्रतिष्ठित हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
16वीं पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के अवसर पर सदन ने पूर्व विधायक श्री साही राम बिश्नोई, शहीद सिपाही सरबजीत सिंह, स्वतंत्रता सेनानी श्री सेवा सिंह, ओलंपियन रणधीर सिंह, 'चन्न गुराया' के नाम से प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक श्री भूला राम, सरदार मनजीत सिंह ढोस (विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस के चाचा) तथा सरदार भूपिंदर सिंह पाहड़ा (विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के चाचा) को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक सरवजीत कौर माणूंके की सिफारिश पर सदन ने सेना के शहीद सिकंदर सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधानसभा स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने भी दिवंगत हस्तियों के जीवन एवं व्यक्तित्व पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।
सदन ने उन विद्यार्थियों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद देशभर में उत्पन्न अनिश्चितता के माहौल का सामना करते हुए अपनी अमूल्य जान गंवा दी। साथ ही उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति भी व्यक्त की गई।
श्रद्धांजलि के दौरान दिवंगत आत्माओं के सम्मान और स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0