मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने खरीफ सीजन-2024 के लिए धान की सीधी बुवाई (डी.एस.आर.) योजना के तहत पहले चरण में 9500 से अधिक किसानों के बैंक खातों में 4.34 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं।

कहा, सरकार भूजल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध; शेष लाभार्थियों की बकाया राशि इसी महीने के भीतर ट्रांसफर कर दी जाएगी
खबर खास, चंडीगढ़ :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने खरीफ सीजन-2024 के लिए धान की सीधी बुवाई (डी.एस.आर.) योजना के तहत पहले चरण में 9500 से अधिक किसानों के बैंक खातों में 4.34 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि खरीफ सीजन-2024 के दौरान 24 हज़ार से अधिक किसानों ने डी.एस.आर. पोर्टल पर 2.53 लाख एकड़ भूमि का पंजीकरण कराया था। उन्होंने बताया कि संबंधित जिला अधिकारियों द्वारा सत्यापन के बाद कृषि विभाग ने पहले चरण के तहत 9500 से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 4.34 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं।
खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों को भूजल स्तर के गिरते स्तर को बचाने के लिए धान की सीधी बुवाई अपनाने हेतु प्रोत्साहित कर रही है। राज्य सरकार द्वारा धान की सीधी बुवाई करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। यह राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाती है।
खुड्डियां ने कहा कि डी.एस.आर. की बकाया राशि भी इसी महीने के भीतर लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0