हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर पंचकूला के सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकडों की संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान 250 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

सैकडों की संख्या में युवा-युवतियों ने किया रक्तदान
खबर खास, चंडीगढ़/पंचकूला :
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर पंचकूला के सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकडों की संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान 250 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, सिंचाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, राजनैतिक सचिव तरूण भंडारी, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल व हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने रक्तदान करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाया एवं उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए। शिविर का आयोजन सुदेश भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया।
रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साह इस अवसर पर देखते ही बनता था। रक्तदान करने वालों में सेना के जवान, होमगार्ड के जवान और स्थानीय युवक युवतियां शामिल रहे। इस दौरान ब्लड बैंक कमांड हॉस्पिटल, सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की टीम और रेडक्रॉस की मेडिकल टीमें तैनात रही।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0