13-15 मार्च को मोहाली में मेगा इवेंट, सीएम मान बोले— औद्योगिकीकरण से ही बदलेगी पंजाब की अर्थव्यवस्था
13-15 मार्च को मोहाली में मेगा इवेंट, सीएम मान बोले— औद्योगिकीकरण से ही बदलेगी पंजाब की अर्थव्यवस्था
ख़बर ख़ास, चंडीगढ़ :
पंजाब में औद्योगिक क्रांति की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 13 से 15 मार्च 2026 तक मोहाली में ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीएम मान ने इसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने वाला ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को गति मिलेगी और करीब 5.20 लाख युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे।
सीएम मान ने कहा कि कृषि क्षेत्र मौजूदा समय में कई चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे में पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए औद्योगिकीकरण ही एकमात्र प्रभावी रास्ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘पंजाब मीन्ज़ बिजनेस—पॉलिसी टू प्रैक्टिस’ थीम पर आधारित यह सम्मेलन निवेशकों को नीति से लेकर जमीन पर क्रियान्वयन तक का भरोसा देगा।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पहले ही देश के प्रमुख शहरों—गुरुग्राम, नई दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और मुंबई—के साथ-साथ जापान और दक्षिण कोरिया में रोड शो आयोजित कर वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित कर चुकी है। सम्मेलन में उद्घाटन और समापन सत्रों के अलावा कंट्री, प्लेनरी और सेक्टरल सत्र आयोजित होंगे, जहां विभिन्न क्षेत्रों में निवेश संभावनाओं पर गहन चर्चा होगी।
सीएम मान ने कहा कि पंजाब आज निवेश-अनुकूल नीतियों, सरप्लस बिजली और तेज़ रेगुलेटरी मंजूरियों के कारण उद्योग जगत की प्राथमिक पसंद बन चुका है। राज्य सरकार ने परियोजनाओं की स्वीकृति प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया है, जिसमें सेल डीड रजिस्ट्रेशन के लिए ग्रीन स्टैंप पेपर जैसी पहल शामिल है।
उन्होंने बताया कि टाटा स्टील और सनातन टेक्सटाइल जैसी बड़ी कंपनियों ने राज्य में निवेश में रुचि दिखाई है। सम्मेलन के दौरान उद्योग क्षेत्र की उभरती तकनीकों, रणनीतियों, प्रदर्शनी और सेमिनारों के माध्यम से व्यापक संवाद होगा। सीएम मान ने भरोसा जताया कि यह मेगा इवेंट पंजाब को औद्योगिक मानचित्र पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0