हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वर्तमान सरकार ने शासन-प्रशासन में फैले भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद को समाप्त कर प्रदेश को नई दिशा प्रदान की है। आज हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में सबसे आगे खड़ा है। विकास व शासन व्यवस्था से प्रभावित होकर देश के अन्य राज्य भी हरियाणा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का अनुसरण कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की बेहतरीन सोच का कारण ही है सरकार ने प्रदेश से भ्रष्टचार को जड़ से समाप्त करने के लिए सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जोड़कर सभी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया है। इसी सोच एवं नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता ने सरकार की नीतियों एवं योजनाओं की बदौलत तीसरी बार प्रदेश की बागडोर सौंपी है।
कृषि मंत्री ने बताया कि वे भी किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और किसानों की कृषि से संबंधित दिक्कतों के बारे भली-भांति परिचित है। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का ऐसा एकमात्र राज्य है जिसने केन्द्र सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम समर्थन पर सभी 24 अधिसूचित फसलों की खरीद करने का निर्णय सबसे पहले लिया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीति एवं सोच यही रही है कि किसान की आमदनी को कैसे बढ़ाया जाए और किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए हमारी सरकार ने किसानों के हित में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है, सरकार द्वारा किसानों को बीज, खाद के साथ-साथ कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से अनुदान राशि सीधे किसानों के खाते में जमा करवाई जाती है। हरियाणा देश का ऐसा प्रथम राज्य है, जहां किसानों की सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा कृषि क्षेत्र के साथ-साथ अन्य विकास के क्षेत्रों में भी अग्रणी राज्य बना है।
कृषि मंत्री ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सानिध्य में हरियाणा दस साल से लगातार सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ-साथ प्रगति के स्वर्णिम पथ पर अग्रसर हो रहा है। देश व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की संयुक्त नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश व प्रदेश में नए आयाम स्थापित किए है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0