'सरकार गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन पर पूरा जोर दे रही है।' यह कहना है हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा का। गंगवा हिसार जिला के गांव पंघाल स्थित गौशाला के वार्षिक समारोह में उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री ने गांव पंघाल स्थित गौशाला के वार्षिक समारोह में की शिरकत
खबर खास, चंडीगढ़ :
'सरकार गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन पर पूरा जोर दे रही है।' यह कहना है हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा का। गंगवा हिसार जिला के गांव पंघाल स्थित गौशाला के वार्षिक समारोह में उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गौशालाओं के विकास के लिए और इनमें पशुओं के रखरखाव के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण गाय के गोबर से बनने वाली वाली खाद पर आधारित खेती करें, ताकि कीटनाशकों के चल रहे अंधाधुंध इस्तेमाल पर रोक लग सके, साथ ही प्राचीन पद्धति के अनुसार हम सभी को ऑर्गेनिक अनाज प्राप्त हो सके।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने गौशाला के निर्माण कार्यों के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम के बाद रणबीर गंगवा ने आमजन की जन समस्याएं भी सुनी और उनके निपटारे बाबत संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने उपस्थितजनों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार गौ-सेवा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में रखी जा रही सभी गायों की जानकारी का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए। सरकार द्वारा गायों के रजिस्ट्रेशन पर ही बजट उपलब्ध करवाने का कार्य किया जाता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0