भट्टी ने पंजाब में हुए धमाकों में किसी भी तरह की संलिप्तता से किया इनकार, कहा- भारत में हर बड़ी घटना के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया जाता है
भट्टी ने पंजाब में हुए धमाकों में किसी भी तरह की संलिप्तता से किया इनकार, कहा- भारत में हर बड़ी घटना के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया जाता है
खबर खास | चंडीगढ़
पाकिस्तानी डॉन शहज़ाद भट्टी ने पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हाल ही में हुए धमाकों को लेकर एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। वीडियो में भट्टी ने कहा कि इन घटनाओं से उसे भी दुख पहुंचा है और उसने धमाकों में किसी भी तरह की भूमिका होने से इनकार किया है।
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्टी ने कहा कि “पंजाब एक ही है”, चाहे वह भारत का हो या पाकिस्तान का। उसने दावा किया कि भारत में जब भी कोई बड़ी घटना होती है तो उसका नाम घसीटा जाता है। भट्टी ने यह भी कहा कि वह भी एक पंजाबी है, इसलिए इन धमाकों का दर्द वह भी महसूस करता है।
भट्टी ने आगे आरोप लगाया कि सरकारें समुदायों के बीच विभाजन पैदा करती हैं और निर्दोष युवाओं को झूठे मामलों में फंसाया जाता है। उसने यह भी दावा किया कि पंजाबी और सिख समुदाय को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जबकि राजनीतिक फायदा कोई और उठाता है।
यह सफाई ऐसे समय आई है जब हाल ही में जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों ने पूरे पंजाब में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था। धमाकों के बाद मामले को लेकर चल रही चर्चाओं में भट्टी का नाम भी सामने आया था, हालांकि अब तक उसकी संलिप्तता को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0