दीवाली पर परिवार के साथ फिल्म देखने गया था युवक, बठिंडा के मैक्स अस्पताल के आईसीयू में चल रहा इलाज
दीवाली पर परिवार के साथ फिल्म देखने गया था युवक, बठिंडा के मैक्स अस्पताल के आईसीयू में चल रहा इलाज
खबर खास | बठिंडा
डबवाली के पास एक सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक युवक पर कृपाण से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मेहर मिड्ढा के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और बठिंडा के मैक्स अस्पताल में आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।
घटना डूमवाली गांव स्थित सेंचुरी सिटी सिनेमा की है, जहां फिल्म देखते समय दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पीड़ित परिवार के अनुसार, सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न बेचने वाले कुछ लोगों के साथ मेहर की बहस हुई थी। शुरुआत में मामूली दिखाई देने वाला यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
परिवार ने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर पॉपकॉर्न बेचने वाले कुछ लोगों ने मेहर पर कृपाण से हमला कर दिया। इस हमले में उसके हाथ पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद सिनेमा हॉल में अफरा-तफरी मच गई।
घायल मेहर को तुरंत बठिंडा के मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मेहर के पिता विजय मिड्ढा उर्फ निक्का ने बताया कि उनका परिवार डबवाली के वार्ड नंबर 11 में रहता है। उनका बेटा बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता है और 7 नवंबर को दीवाली मनाने के लिए घर आया था। घटना के समय परिवार उसके साथ फिल्म देखने गया हुआ था।
पीड़ित परिवार ने पथराला पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। परिवार ने पुलिस से हमले में कथित तौर पर शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0