23 मई तक हीटवेव अलर्ट जारी, चंडीगढ़ के स्कूलों में 39 दिन की छुट्टियों का ऐलान
23 मई तक हीटवेव अलर्ट जारी, चंडीगढ़ के स्कूलों में 39 दिन की छुट्टियों का ऐलान
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब और चंडीगढ़ इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग ने 23 मई तक गंभीर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। तापमान में तेज बढ़ोतरी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में मंगलवार के मुकाबले तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य का फरीदकोट जिला सबसे अधिक गर्म रहा, जहां पारा 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा, अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि अगले एक सप्ताह तक बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। पंजाब के कई इलाकों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि चंडीगढ़ में यह 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
तेज गर्मी को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों में 23 मई से 30 जून 2026 तक 39 दिनों की गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। हालांकि, शिक्षकों को 29 और 30 जून को स्कूल में उपस्थित होना होगा। वहीं, पंजाब में भी बढ़ती गर्मी के मद्देनजर जल्द ही स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान होने की संभावना है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0