कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जारी किए निर्देश; वर्करों की मासिक आय में होगी 2,100 रुपये तक की सीधी बढ़ोतरी
कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जारी किए निर्देश; वर्करों की मासिक आय में होगी 2,100 रुपये तक की सीधी बढ़ोतरी
ख़बर ख़ास | चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने राज्य के ठेका आधारित (कॉन्ट्रैक्ट) मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पंजाब के वित्त मंत्री और कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के अध्यक्ष हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए हैं कि ठेका आधारित मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों को प्रति टीकाकरण सत्र 525 रुपये का विशेष प्रोत्साहन भत्ता (इंसेंटिव) देना सुनिश्चित किया जाए।
सरकार के इस फैसले के तहत यह प्रोत्साहन भत्ता प्रति माह अधिकतम चार टीकाकरण सत्रों के लिए दिया जाएगा। वित्त मंत्री चीमा ने स्पष्ट किया कि इस विशेष इंसेंटिव से इन कर्मचारियों की मासिक आय में 2,100 रुपये तक का सीधा इजाफा होगा। इसके साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि यूनियन की सेवाओं को नियमित (पक्का) करने की मांग से जुड़े मामले को समीक्षा के लिए गठित संबंधित समिति के पास जल्द भेजा जाए।
कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक के दौरान कॉन्ट्रैक्ट मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर यूनियन ने विशेष प्रोत्साहन भत्ते के अलावा नई वर्दी और टूर भत्ता शुरू करने के फैसले पर खुशी जताते हुए वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।
पंजाब भवन में आयोजित बैठकों की श्रृंखला के तहत वित्त मंत्री ने बिजली, वन और खाद्य-नागरिक आपूर्ति विभाग से संबंधित विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ भी विस्तृत चर्चा की। पावरकॉम, ट्रांसको, आउटसोर्स्ड एम्प्लॉइज फेडरेशन, मीटर रीडर यूनियन और थर्मल कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियनों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिसमें सभी श्रेणियों के कर्मचारियों का नियमितीकरण, समय पर वेतन वृद्धि, कार्यस्थल पर दुर्घटना की स्थिति में उचित मुआवजा और सामाजिक सुरक्षा की मांग शामिल रही।
वित्त मंत्री चीमा ने वन कर्मचारियों और पल्लेदार यूनियन के मुद्दों पर भी संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मान सरकार कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को सहानुभूतिपूर्वक हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0