बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा- मशरूम उत्पादन इकाइयां स्थापित करने पर किसानों को अधिकतम ₹80,000 तक 40 प्रतिशत सब्सिडी मिल सकती है
बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा- मशरूम उत्पादन इकाइयां स्थापित करने पर किसानों को अधिकतम ₹80,000 तक 40 प्रतिशत सब्सिडी मिल सकती है
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पारंपरिक खेती के साथ बागवानी और अधिक लाभ देने वाली फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसी कड़ी में मशरूम की खेती को किसानों के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत बनाने के उद्देश्य से बढ़ावा दिया जा रहा है।
बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि किसान मशरूम उत्पादन इकाइयां स्थापित करने के लिए 40 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। यह सब्सिडी अधिकतम ₹80,000 तक सीमित होगी। सरकार की ओर से दी जा रही यह वित्तीय सहायता किसानों को मशरूम उत्पादन शुरू करने और इससे अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने में मदद करेगी।
मोहिंदर भगत ने कहा कि मशरूम उत्पादन के लिए अपेक्षाकृत कम जमीन की आवश्यकता होती है। ऐसे में यह खेती छोटे और सीमांत किसानों के लिए विशेष रूप से लाभदायक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता के माध्यम से किसानों को लाभकारी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।
मंत्री ने कहा कि किसान बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे सकते हैं और अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से पारंपरिक फसलों पर निर्भरता कम करने के लिए अधिक मूल्य वाली फसलों और बागवानी आधारित गतिविधियों को अपनाने की अपील की।
सरकार का उद्देश्य किसानों को खेती के नए और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराकर उनकी आय के स्रोतों में वृद्धि करना है। मशरूम उत्पादन को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0