पटियाला में आयोजित सेमिनार में रसायनमुक्त भोजन, जनजागरूकता और खाद्य सुरक्षा जांच पर दिया गया जोर
पटियाला में आयोजित सेमिनार में रसायनमुक्त भोजन, जनजागरूकता और खाद्य सुरक्षा जांच पर दिया गया जोर
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने गुरुवार को पटियाला के होटल शौर्य में आयोजित फूड सेफ्टी सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
"रंगला पंजाब हमारी साझा जिम्मेदारी—सुरक्षित और पौष्टिक भोजन, अच्छे स्वास्थ्य की नींव" विषय पर आयोजित इस सेमिनार का संयुक्त रूप से आयोजन डिप्टी कमिश्नर पटियाला, सिविल सर्जन कार्यालय तथा खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किया गया।
सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि "जैसा अन्न, वैसा मन" केवल एक कहावत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और शुद्ध पानी के साथ-साथ सुरक्षित, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन भी अच्छे स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण आधार है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के 'रंगला पंजाब' के विजन को साकार करने के लिए लोगों में स्वस्थ खान-पान की आदतों के प्रति जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान और सेमिनार आयोजित कर रही है।
डॉ. बलबीर सिंह ने जानकारी दी कि इस सेमिनार में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी (गडवासू) के विशेषज्ञों तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले किसानों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ये संस्थान मिलकर नई पीढ़ी को रसायनमुक्त और जैविक भोजन के लाभों के बारे में जागरूक करेंगे।
उन्होंने कहा कि जैविक खेती करने वाले किसान रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग नहीं करते, जिससे अधिक सुरक्षित और बेहतर गुणवत्ता वाला खाद्यान्न तैयार होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक प्राकृतिक और जैविक खाद्य पदार्थों को अपने भोजन का हिस्सा बनाएं, क्योंकि सुरक्षित भोजन ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है।
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग खाद्य कारोबारियों और खाद्य विक्रेताओं की नियमित जांच करता है ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके तथा मिलावटी एवं घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
इस अवसर पर फूड सेफ्टी कमिश्नर कंवरप्रीत बराड़, अतिरिक्त उपायुक्त नवरीत कौर सेखों, डीन सी.ओ.सी.एस. किरण बैंस सहित स्वास्थ्य, कृषि और खाद्य सुरक्षा विभाग के कई अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0