हरियाणा राज्य गीत के चयन के लिए गठित विधान सभा की कमेटी का कार्य लगभग पूरा हो गया है। हरियाणा राज्य गीत चयन समिति की मंगलवार को आयोजित 10वीं बैठक में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी शामिल हुए।
हरियाणा राज्य गीत के चयन के लिए गठित विधान सभा की कमेटी का कार्य लगभग पूरा हो गया है। हरियाणा राज्य गीत चयन समिति की मंगलवार को आयोजित 10वीं बैठक में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी शामिल हुए।
कमेटी की अंतिम बैठक में विस अध्यक्ष कल्याण भी शामिल हुए
कल्याण बोले - हरियाणा का सबसे बेहतर परिचय करवाएगा राज्यगीत
खबर खास, चंडीगढ़ 3
हरियाणा राज्य गीत के चयन के लिए गठित विधान सभा की कमेटी का कार्य लगभग पूरा हो गया है। हरियाणा राज्य गीत चयन समिति की मंगलवार को आयोजित 10वीं बैठक में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कमेटी सदस्यों और अधिकारियों के साथ प्रस्तावित राज्य गीत सुना। प्रस्तावित गीत सुनने के बाद कल्याण ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा है कि यह गीत प्रदेश का समग्र रूप से परिचय करवाएगा। गीत के बोल और
संगीत काफी प्रभावी हैं। समिति इस बारे में जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी तथा आगामी बजट सत्र में राज्य गीत के घोषणा होने की संभावना है।
विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विधान सभा कमेटी के सदस्यों, अधिकारियों और कलाकारों की मेहनत साफ रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि गीत के भाव और भाषा सौंदर्य काफी अच्छा है। गीत की विषय वस्तु में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, भौगोलिक संरचना और प्रदेश की विकास यात्रा को चित्रित किया गया है।
राज्यगीत में प्रदेश की उत्सवधर्मी संस्कृति और हरियाणा वासियों की सादगी जैसी मूल विशेषताओं को इंगित करने का प्रयास किया है। इसमें प्रदेशवासियों के आपसी भाईचारे, शिक्षा और व्यापार का भी विशेष वर्णन है। गीत में जहां हरियाणवी लोक जीवन को काव्यबद्ध किया गया, वहीं इसमें प्रदेश का गौरव बढ़ाते किसानों, वीर-सैनिकों और खिलाड़ियों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026पंजाब में 10 लाख परिवारों को मिलेंगे नए राशन कार्ड, घर बैठे होगी डिलीवरी : CM मान
November 17, 2026
Comments 0