हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने देश और प्रदेशवासियों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की कामना की है।
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने देश और प्रदेशवासियों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की कामना की है।
संक्रांति का पर्व प्रकृति में परिवर्तन का प्रतीक है - राज्यपाल
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने देश और प्रदेशवासियों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि की कामना की है।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में त्यौहारों का बहुत महत्व है। त्यौहार हमारे देश की अनेकता में एकता का प्रतीक हैं। संक्रांति का त्यौहार हरियाणा प्रदेश के साथ - साथ तेलुगु लोगों के लिए भी खास है। संक्रांति तिल और गुड़ के साथ मनाई जाती है। तिल प्रेम का प्रतीक है और गुड़ मिठास का प्रतीक है।
राज्यपाल ने मकर संक्रांति के बारे में बताते हुए कहा संक्रांति का पर्व प्रकृति में परिवर्तन का प्रतीक है। सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर बढ़ता है और अंधकार को दूर करता है। यह वह समय है जब प्रकृति में गर्मी और रोशनी बढ़ जाती है, जो विकास का संकेत है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हरियाणा में सकरांत के रूप में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह पर्व हरियाणा में बेटी के सम्मान और बुजुर्गों के आशीर्वाद का प्रतीक है। इस दिन सभी लोग अपने बड़े बुजुर्गों को सम्मान स्वरूप शॉल व चद्दर भेंट करते है और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते है।
राज्यपाल ने कहा कि त्यौहारों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। पर्व - त्यौहार हमारे जीवन को रंगों और उत्साह से भर देते हैं और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। इससे लोगों के दिलों से द्वेष दूर होता है और भाईचारे का भाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व तमिलनाडु में पोंगल, गुजरात में उत्तरायण, असम सहित उत्तर - पूर्व में बिहू के रूप में मनाया जाता है इसलिए यह त्यौहार भारत की अनेकता में एकता को प्रमाणित करता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026
Comments 0