हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में आयोजित पांच दिवसीय 79वें क्राफ्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी क्राफ्ट रूट्स द्वारा चंडीगढ में पहली बार आयोजित की गई है।

खबर खास, चंडीगढ़ :

उल्लेखनीय है कि क्राफ्ट रूट्स ग्राम श्री संस्था की एक शाखा है, जिसकी स्थापना 1995 में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा महिलाओं के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से की गई।
दत्तात्रेय ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामश्री संस्था द्वारा महिलाओं को कला के साथ जोडक़र आत्म निर्भर बनाने की राह में अब तक 75000 महिलाओं के जीवन को नई दिशा देने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि क्राफ्टरूट्स ने इस प्रदर्शनी में भारत के 13 प्रदेशों के लगभग 75 कारीगरों द्वारा 70 से अधिक हस्तकलाओं को प्रदर्शित किया है। क्राफ्टरूट्स ने देश के साथ-साथ विदेशों में भी प्रदर्शनी लगाकर भारत की महान सांस्कृतिक कलाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाकर भारत का गौरव बढ़ाया है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में हस्तशिल्पियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना चलाई है, जिसके तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके पारंपरिक उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने में सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जा रही है। कारीगरों के कौशल को निखारने के लिए कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0