हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम (एचआरआईडीसी) द्वारा गत सायं चंडीगढ़ में अपना वार्षिक दिवस मनाया गया। हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी, जो एचआरआईडीसी के अध्यक्ष भी हैं, ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता की।

खबर खास, चंडीगढ़ :

मुख्य सचिव ने अपने संबोधन में हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) परियोजना की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पातली-मानेसर-एमएसआईएल कनेक्टिविटी लाइन (8.7 किमी) का लाइट इंजन सितंबर 2024 में रोल आउट किया जा चुका है। इसके अलावा, पातली-न्यू पातली-सुल्तानपुर (7.9 किमी) कनेक्टिविटी लाइन और धुलावट-बरसा सेक्शन (29.5 किमी) का निर्माण कार्य और सोहना और धुलावत के बीच डबल टनल (4.7 किमी) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि एचआरआईडीसी द्वारा कुरुक्षेत्र शहर में एक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण भी किया जा रहा है। इस 5.875 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड ट्रैक का उद्देश्य कुरुक्षेत्र-नरवाना लाइन पर निर्बाध रेल परिवहन संचालन सुनिश्चित करने के लिए पांच लेवल क्रॉसिंग को समाप्त करके कुरुक्षेत्र शहर में भीड़भाड़ को कम करना है और यह काम पूरा होने वाला है।
मुख्य सचिव ने कहा कि ये परियोजनाएं एचआरआईडीसी की स्थायी और समावेशी रेल बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है जो क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देती हैं और पूरे हरियाणा में कनेक्टिविटी को बढ़ाती हैं। उन्होंने एचआरआईडीसी की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और राज्य में रेल संपर्क को मजबूत करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए चल रही परियोजनाओं की सराहना की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0